उझानी-।भारतीय जनता पार्टी नगर उझानी के तत्वावधान में शनिवार को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए संगठन की विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती आरती कश्यप ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और इंस्टाग्राम के जरिए बूथ स्तर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, सकारात्मक नैरेटिव बनाने और डिजिटल अभियानों को धार देने के गुर सिखाए।प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंटेंट निर्माण, रील्स, पोस्टर डिजाइन और डेटा सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी ली। सभी ने संगठन के डिजिटल कार्यों को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’, राहुल शंखधार, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर इकाई द्वारा किया गया।