नाबालिग को भगाने के पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-27 at 7.45.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 28 मई को दर्ज मुकदमे में वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को विनय निवासी ग्राम जंगबाजपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं के साथ 3/4 पॉक्सो एक्ट भी बढ़ाया गया।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक रितु रानी और कांस्टेबल निशांत चौधरी ने बगिया चौराहे के पास से आरोपी विनय (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता से प्रेम संबंध होने और उससे विवाह करने की इच्छा जताते हुए अपनी गलती स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights