उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मनोनयन पर बदायूं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बदायूं । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पद पर कांग्रेस हाई कमान ने दिल्ली से विधायक रहे मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम को मनोनीत किया है।राजेंद्र पाल गौतम की प्रभारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट बस स्टैंड पर सार्वजनिक रूप से मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की श्री राजेंद्र पाल गौतम के प्रभारी बनने के बाद जैसा कि उनके बारे में सुना है और उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बोला भी था कि कांग्रेस के ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए जो की ग्राम स्तर तक संगठन खड़ा करने का काम कर सके तभी कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता के रूप में पुर्नस्थापित हो सकती है ।अब निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि कांग्रेस में गणेश परिक्रमा के वाले निष्क्रिय लोग पदों से हटाए जाएंगे, और कर्मठ जुझारू कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद असरार अहमद,
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर एडवोकेट,किसान कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव सिंह राठौर, महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल, जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति , जिला पंचायत राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी ने प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेसी उनके निर्देशन में मजबूती से संगठन को मजबूत करने का कामकरेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद खान, शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, रामकुमार, हसन खान प्रेमपाल, श्याम कुमार सिंह, पप्पू फारुकी मिंटू गुप्ता आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।















































































