मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

सियारों ने दो सगे भाईयों को हमला कर किया घायल

June 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रांर्तगत सराय स्वाले गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने की फसल में पानी लगा रहे दो भाईयों पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सराय स्वाले गांव निवासी 57 वर्षीय सूरजपाल पुत्र लोचन व उनका 50 वर्षीय भाई नेकसू पुत्र लोचन किसान है। वह गुरुवार तीन बजे के आसपास अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपे दो सियारों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। किसानों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सियार को भगाकर दोनों को बचाया। हमले में किसानों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
ग्रामीण ने दोनों घायल भाईयो को कछला पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाईयों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों को पकड़ने की मांग की है !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights