मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय

शहीद-ए-कर्बला व उर्स-ए-नूरी के उपलक्ष्य में 28 जून को हजियापुर में लगेगा एक दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

June 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहीद-ए-कर्बला व उर्स-ए-नूरी के उपलक्ष्य में हजियापुर गाज़ी पैलेस शादी हाल निकट अमर स्कूल में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 जून रविवार को सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त खून की जांच व दवाईयां वितरित की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता होगी उनके संस्था द्वारा व जिनके आयुष्मान कार्ड होगा उनका निःशुल्क ऑपरेशन बरेली के राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेजर सेंटर में डॉक्टर अक्षत द्वारा कराया जाएगा।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शिविर मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट(मरकज़ एड) की जानिब से लगेगा। शिविर में डॉक्टर संजीव कुमार(MBBS,MD) शुगर,थायरॉयड,सांस व गंभीर रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर अक्षत बॉस(MBBS,DNB Eye fico) नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर शरिक सिद्दीकी(BDS) दांत रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर अबू सईद(MBBS, MS) नाक,कान व गला रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर फरहीन नासिर स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर सुधीर यादव जनरल फिजिशियन,डॉक्टर मोहम्मद अफ़रोज़ फिजियोथैरेपिस्ट,जितेंद्र सिंह नेत्र परीक्षक अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा मुफ्त थायराइड प्रोफ़ाइल(T3,T4,TSH),कैल्शियम,कोलेस्ट्रॉल,यूरिक एसिड,शुगर,हिमोग्लोबिन(शरीर में खून की मात्रा),ब्लड प्रेशर के जांच के अलावा मुफ्त दवाई,ज़रूरतमंदों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए अलग-अलग तिथियों पर कराए जाएंगे।
मरकज-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहसिन हसन खान ने कहा कि मोहर्रम व उर्स ए नूरी में जहां एक तरफ धार्मिक कार्यक्रम चल रहे है वहीं इस मौके पर सामाजिक कार्य के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है ताकि समाज के सभी वर्ग के लोग शिविर का लाभ उठा सके। शिविर प्रभारी हस्सान रज़ा ने बताया कि शिविर में किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी सुविधाएं मुफ्त रहेगी। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9897556434 नासिर कुरैशी या 8630289830 शाहनवाज खान से सम्पर्क कर सकते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights