मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मक्का खरीद शुरू न होने पर किसान एकता संघ का प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

June 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 जून से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का खरीद शुरू किए जाने के बावजूद बदायूं जिले में 10 दिन बाद भी खरीद केंद्र संचालित न होने से नाराज किसान एकता संघ ने क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द खरीद शुरू कराने की मांग उठाई।
किसान एकता संघ के पदाधिकारी दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। अधिकारी की अनुपस्थिति में जिला विपणन अधिकारी अतुल वशिष्ठ ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
किसान नेता डॉ. रवि नागर ने आरोप लगाया कि मक्का खरीद शुरू होने की घोषणा के 10 दिन बाद भी बदायूं में खरीद केंद्र चालू नहीं हो सके हैं। इससे किसान अपनी उपज लेकर लौटने को मजबूर हैं, जबकि व्यापारी 1400 से 1500 रुपये प्रति कुंतल की दर से मक्का खरीदकर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर व्यापारियों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
खरीद केंद्र शुरू होने तक कार्रवाई की मांग को लेकर डॉ. रवि नागर कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसानों की छह माह की मेहनत का लाभ बिचौलियों और व्यापारियों को नहीं लेने दिया जाएगा। बाद में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी द्वारा अगले दिन तक खरीद केंद्र शुरू कराने का आश्वासन दिए जाने पर किसान धरने से उठे और ज्ञापन जिला विपणन अधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, मंडल प्रभारी मोहकम सिंह, मंडल अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, डॉ. अंशु भारती, भगवान सिंह गुर्जर, गिरीश गोस्वामी, अवधेश गुर्जर, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights