मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निर्जला एकादशी पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने किया शीतल शरबत वितरण

June 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा चौपुला के निकट पुलिस लाइन स्थित पौराणिक शिव मंदिर परिसर में शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पगरानी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. साधना मिश्रा (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिषद इकाई भारत) रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि संस्थान समय-समय पर जनकल्याण के विभिन्न कार्य जैसे शरबत वितरण, वस्त्र वितरण, भोजन वितरण एवं अन्य सेवा गतिविधियां संचालित करता है। इसी क्रम में निर्जला एकादशी पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग ढाई हजार लोगों ने शरबत ग्रहण किया।राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि संस्थान मानव सेवा को समर्पित है और जलदान, अन्नदान, भोजनदान, वस्त्रदान, रक्तदान तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, मुकेश मेहंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, रामकिशोर, शिवम, राकेश शर्मा, गौरव सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights