नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-06-26 at 12.03.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही द्वारा मुस्लिम समाज और हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। संगठन ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करती हैं तथा विभिन्न धर्मों के बीच दूरी बढ़ाने का प्रयास करती हैं।नदीम इकबाल ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब, धार्मिक सद्भाव और एकता में अनेकता की संस्कृति से है। देश में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं तथा एक-दूसरे के त्योहारों और खुशियों में सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले बयानों पर रोक लगनी चाहिए और मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठन ने नाजिया इलाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश अग्रवाल, चौधरी प्रेम सिंह एडवोकेट, सत्यवीर सिंह तोमर एडवोकेट, अनमोल रस्तोगी, मोनू खान, हरमीत सिंह, शानू, खुशनुमा खान, आजम खान, मोन्टू सक्सेना, सुरजीत सिंह, विवेक शर्मा, विनोद रस्तोगी, रहीम खान सहित बड़ी संख्या में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights