निर्जला एकादशी पर सीता रसोई ने लगाया विशाल शर्बत भंडारा, 22 हजार लोगों ने किया शर्बत ग्रहण

WhatsApp Image 2026-06-26 at 12.02.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी के पावन पर्व निर्जला एकादशी के अवसर पर सीता रसोई परिवार द्वारा गांधी उद्यान, सिविल लाइंस में विशाल शर्बत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सुबह नौ बजे किया।
इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि वह सीता रसोई की स्थापना काल से संस्था से जुड़े हुए हैं। संस्था जरूरतमंदों की सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है और बरेली सहित आसपास के जिलों में भी उसकी पहचान बनी हुई है।
सीता रसोई के सेवादार अमित गुप्ता और सौरभ ढींगरा ने बताया कि भंडारे की तैयारियां पिछले 15 दिनों से चल रही थीं। नगरवासियों ने भी आयोजन के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उन्होंने बताया कि करीब 100 सेवादारों ने दिनभर सेवा कार्य में भाग लिया। रामपुर बाग के सभासद राजेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सेवा कार्य किया।
सेवादार विजय बाटला ने बताया कि सीता रसोई प्रतिदिन भोजन एवं शर्बत वितरण के साथ सर्दियों में निशुल्क चाय वितरण, जरूरतमंदों को कपड़े, विद्यार्थियों को पुस्तकें तथा दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्य भी करती है।
कार्यक्रम के समापन पर सेवादार प्रभात अग्रवाल ने सभी सहयोगियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे तक चले शर्बत भंडारे में लगभग 22 हजार गिलास शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुधीर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights