मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश गिरफ्तार, दरोगा घायल, गोवंशीय मांस व असलाह बरामद

June 26, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो कथित गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों एक गौवंशीय बछड़े का वध कर उसका मांस बेचने जा रहे थे। मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी शीशगढ़ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गुलामगंज रोड से नई बस्ती जाने वाले मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के नजदीक पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के कंधे में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल होकर पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलीश (42) निवासी कंचनकुआ और सदाकत (45) निवासी नई बस्ती, शीशगढ़ के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, गोवंशीय मांस, गौकशी के उपकरण तथा एक बाइक बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने बछड़े का वध कर मांस बेचने की योजना स्वीकार की है। बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights