बरेली। कोचिंग संस्थानों में अध्यनरत छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशाशन ने 47 कोचिंग चेक किए गए। इनमें सात कोचिंग को सील कर दिया। सील किये गये कोचिंग संस्थानों में उमेगा क्लासेस, मैट्रिक्स पुलिस एकाडेमी, मैडिट (जे ई/नीट), परिर्वतन काॅमर्स क्लासेस, शरद कोचिंग, आशीष क्लासेस है। जिला प्रशाशन की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ चेकिंग की। इनमें अविनाश त्रिपाठी, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक (नगर), राजेश कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, मनु शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम/द्वितीय) अन्य अधिकारीगण, आवास विकास परिषद एवं बरेली विकास परिषद की संयुक्त टीम द्वारा जनपद बरेली में 47 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें आवासीय परिसरों व मानक के अनुरूप संचालित न होने पर, अवैध रूप से संचालित 07 कोचिंग संस्थानों को मौके पर बी डी ए एवं आवास विकास परिषद ने सील कर दिया। निर्भय सक्सेना