मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रजा एक्शन कमेटी ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

June 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान देने के आरोप में नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि नाज़िया इलाही खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से नबी-ए-पाक हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तथा उनकी अहलिया हजरत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए वीडियो प्रसारित किए हैं। कमेटी का आरोप है कि इन वीडियो से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा देश-विदेश के मुसलमानों में रोष व्याप्त है।रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।इस अवसर पर हाफिज इमरान रजा बरकाती, अब्दुल लतीफ कुरैशी, मुजफ्फर अली, मोहम्मद जुनैद, हनीफ अज़हरी, सईद सिब्तैनी, सैयद मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद यूसुफ, रिजवान रजा, मौलाना माजिद, मौलाना तालिब, मौलाना आज़म रजा, सैयद रिजवान, उवैस खान, अब्दुल मोइद, इमरान वारसी, अरशद रजा, आदिल रजा, कासिम कुरैशी समेत बड़ी संख्या में आरएसी पदाधिकारी मौजूद रहे।ज्ञापन ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी), दरगाह आला हजरत, बरेली शरीफ की ओर से सौंपा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights