बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी का होनें वाले चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी ने बानखाना से दूसरी बार पार्षद शमीम अहमद के नाम पर मुहर लगाई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बतायामहानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बीते 21 जून को सपा पार्षद दल की बैठक जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर बुलाई थी जिसमें नगर निगम कार्यकारिणी में जाने हेतु पार्टी के 6 पार्षदों ने प्रत्याशी बनने हेतु दावा किया था।जिस पर जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने सभी पार्षदों से एक – एक कर भी राय मांगी तथा गोपनीय मतदान कराया जिसमें पार्षदों की राय अनुसार चुनाव से पूर्व देर रात्रि बानखाना से दूसरी बार पार्षद शमीम अहमद के नाम की घोषणा की गई।शमीम अहमद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनाएं गए।