मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नाजिया इलाही के खिलाफ दरगाह के संगठन टीटीएस ने कार्यवाही की मांग। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर

June 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की अगुवाई वाला संगठन तहरीक ए तह्फ़ुज़ सुन्नियत(टीटीएस) के कार्यकर्त्ता अश्मीर रज़ा थाना कोतवाली पुलिस बरेली को नाजिया इलाही के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए मांग की कि इस महिला ने हमारे पैगंबर हज़रत मोहम्मद अलैह वसल्लम व अम्मा आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु की शान में बेहद आपत्तिजनक बातें कही है। इसके इस कृत्य से मुल्क ए हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया भर के करोड़ो मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। नाजिया इलाही अपने बयानों से हमेशा ही इस्लाम धर्म के बारे में नाकाबिले बर्दाश्त टिप्पणी करती रहती है। इसलिए हमारा संगठन जिला प्रशासन से मांग करता है कि नाजिया इलाही के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि कोई अन्य व्यक्ति दोबारा ऐसी टिप्पणी न कर सके। साथ ही विश्वास जताया कि बरेली प्रशासन हमारी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नाजिया इलाही के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।तहरीर सौंपने वालों में अश्मीर रज़ा के साथ टीटीएस के मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,अजमल नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,नासिर कुरैशी,मंज़ूर रज़ा,ताहिर अल्वी,औरंगज़ेब नूरी,साकिब रज़ा आदि लोग शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights