मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए तेज किए प्रयास, शासन को भेजा प्रस्ताव

June 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो क्षेत्र को एक आधुनिक मिनी स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेडियम निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं और इस संबंध में प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।विधायक के अनुसार बिल्सी क्षेत्र में वर्षों से खेल मैदान और आवश्यक खेल सुविधाओं का अभाव रहा है। इसके चलते क्षेत्र की अनेक प्रतिभाएं उचित मंच और संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पातीं। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्टेडियम स्थापना की पहल की है। बताया जाता है कि स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश भी शुरू कर दी गई है। भूमि चयन और शासन की अंतिम स्वीकृति मिलते ही परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में तेजी से कार्य शुरू होगा।
हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी में स्टेडियम की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने तर्क दिया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे युवा मौजूद हैं जो क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। आवश्यकता केवल उन्हें उचित सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है।
खिलाड़ियों में उत्साह, उम्मीदों को मिली नई उड़ान
विधायक की इस पहल से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि बिल्सी में एक अच्छे खेल मैदान और स्टेडियम के अभाव में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी बीच रास्ते में ही अपने सपनों को छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। यदि स्टेडियम का निर्माण हो जाता है तो न केवल खिलाड़ियों को अभ्यास की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होने का रास्ता भी खुलेगा।
स्थानीय युवाओं का मानना है कि खेल सुविधाओं के विकास से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित होगी।
विकास कार्यों की लंबी सूची गिना रहे विधायक
भाजपा विधायक हरीश शाक्य का कहना है कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है। इनमें रोडवेज बस स्टैंड, राजकीय महाविद्यालय में बीएससी कक्षाओं की स्वीकृति, नगर बाईपास निर्माण सहित अनेक योजनाएं शामिल हैं, जिनका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि स्टेडियम का प्रस्ताव भी जनहित और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शासन स्तर से इस प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति प्राप्त होगी। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर मुलाकात करेंगे।
सालभर आयोजित होते हैं क्रिकेट टूर्नामेंट
बिल्सी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों, विशेषकर क्रिकेट को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जाता है। हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है, लेकिन उचित मैदान और आधारभूत सुविधाओं के अभाव में आयोजकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
खेल प्रेमियों का मानना है कि मिनी स्टेडियम बनने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा।
यदि प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलती है तो आगामी समय में बिल्सी क्षेत्र खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights