बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा सेवा एवं शिक्षा को समर्पित एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, पुराना शहर में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक फर्नीचर प्रदान किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब सचिव संजय गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, राजीव अग्रवाल सराफ, अंकुर बंसल, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, गौतम सक्सेना, सुजीत जायसवाल , आशीष मेहरोत्रा, रमेश वार्ष्णेय सहित अनेक रोटेरियन सदस्यों ने सहभागिता की। स्कूल प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की तथा इसे शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल बताया।