मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री राम महायज्ञ एवं भक्तमाल कथा का भव्य समापन, पूर्णाहुति, संत आराधना और विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

June 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रुइया, पोस्ट सोही में 18 जून से चल रहे श्री राम महायज्ञ एवं श्री भक्तमाल जी की कथा महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर पूर्णाहुति यज्ञ, संत आराधना, विशाल आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा मंच से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, संत परंपरा, भक्ति और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।आयोजन की देखरेख मुख्य संत श्री संत शरण जी महाराज द्वारा की गई। उनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न कराए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त गर्रुइया ग्रामवासियों एवं समस्त भगवत प्रेमी जनों का विशेष योगदान रहा।समापन दिवस पर आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत संत आराधना और सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हरि नाम के जयघोषों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य द्वारा भक्तिमय कथा का रसपान कराया गया। कथा में भक्ति, सेवा, समर्पण और सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम गर्रुइया के समस्त ग्रामवासियों, गुरु भाइयों एवं भगवत प्रेमी जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights