भरत तिवारी मृत्यु प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बिल्सी को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-06-24 at 5.15.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी (बदायूं)। बिहार के भोजपुर जनपद में भरत तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बिल्सी को सौंपा। ज्ञापन में मामले की सीबीआई अथवा किसी स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि भरत तिवारी की मृत्यु को लेकर देशभर में, विशेषकर ब्राह्मण समाज में, गहरा आक्रोश और असंतोष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि यह मामला केवल पुलिस एनकाउंटर का नहीं, बल्कि एक गंभीर और संदिग्ध घटना है, जिसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी अन्य स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सके और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि निष्पक्ष जांच से आमजन का कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संजीब तिवारी, दीपक दीक्षित, सौरभ दीक्षित, अक्षय शर्मा, विकास शर्मा एवं डिम्पल पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights