उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी 50 वर्षीय सूरज पुत्र रोशन सिंह अपने ही गाँव निवासी 15 वर्षीय नितिन पुत्र ओमेंद्र व 25 वर्षीय प्रवेश पुत्र रघुवीर सिंह के साथ बीती रात बहेड़िया से दावत खाकर मोटरसाइकिल द्वारा अपने गाँव जा रहे थे जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुटला बोर्ड के पर पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्पर ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए । राहीगरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल नितिन व प्रवेश को जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहाँ से डॉक्टरों ने नितिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया घटना के बाद डम्पर चालक अपने वाहन को बदायूँ की तरफ लेकर भाग गया ।