उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौतम पुरी निवासी महेश पाल उझानी पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मैन के पद पर कार्ययत है रोजाना की तरह आज सुबह 12 बजे करीब वह पोस्ट ऑफिस से शहर की डाक लेकर साइकिल से बॉटने जा रहे थे जैसे ही वह नगर के एपीएस कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैम्पो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह साईकिल समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । पोस्टमैन के गिरते ही वहाँ से गुजररहे राहीगरों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उचित इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया !