मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ की ग्लोबल सिटी कालोनी में 50 लाख रुपये जमा करने के बाद भी नहीं मिला आशियाना

June 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सोनू मेडिकल स्टोर के स्वामी सोनू मनचंदा ने बरेली रोड स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2023 में उन्होंने कॉलोनी में दो मकान खरीदे थे, जिनके लिए अब तक लगभग 50 लाख रुपये बैंकिंग माध्यम से जमा किए जा चुके हैं, लेकिन आज तक मकानों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।
सोनू मनचंदा के अनुसार रविवार को जब वह साइट पर पहुंचे तो देखा कि उनके मकानों में अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, मकानों के अंदर टूटी-फूटी लकड़ियां और बुरादा पड़ा हुआ था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने मौके पर मौजूद कंपनी कर्मचारी अभिषेक से इस संबंध में शिकायत की तो कथित रूप से उन्हें बकाया भुगतान का हवाला देते हुए कहा गया कि “फिलहाल आपका यहां कोई मकान नहीं है।”\पीड़ित का आरोप है कि कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप में जब उन्होंने निर्माण कार्य और मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया तो अन्य खरीदारों ने भी समस्याएं सामने रखीं। इसके बाद कथित रूप से कर्मचारी अभिषेक ने ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां लिखीं और उन्हें देख लेने की धमकी दी।सोनू मनचंदा का कहना है कि कॉलोनी में अभी तक कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं और उनके साथ धोखाधड़ी कर धन हड़पने की कोशिश की जा रही है। मामले को लेकर उन्होंने रेरा, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तथा सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभागों द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की चर्चा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights