“हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल” अभियान को बीएसएनएल दे रहा रफ्तार: गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

WhatsApp Image 2026-06-24 at 3.12.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण भारत को डिजिटल बनाने की मुहिम में बीएसएनएल ने अब तेजी पकड़ ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को बीएसएनएल कार्यालय, बदायूं में सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मयंक रस्तोगी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,प्रेस वार्ता में रस्तोगी ने बताया कि बीएसएनएल का लक्ष्य सिर्फ इंटरनेट पहुंचाना नहीं,
बल्कि “हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल” के विजन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है,उन्होंने कहा कि अब गांव का बच्चा भी शहर जैसी इंटरनेट सुविधा पाकर ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं का लाभ और डिजिटल भुगतान आसानी से कर सकेगा,रस्तोगी ने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने नया Rural Entry Fibre Plan लॉन्च किया है। मात्र 259 रुपये प्रतिमाह में 25 Mbps तक की हाई-स्पीड, अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी,साथ ही प्रसार भारती के WAVES OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवार न्यूज, मनोरंजन और शिक्षा से जुड़े कंटेंट देख सकेंगे,इसके अलावा अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से अन्य फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान भी उपलब्ध हैं।
भारतनेट परियोजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है,रस्तोगी ने जानकारी दी कि अब ग्राम पंचायतों को रिंग आर्किटेक्चर से जोड़ा जा रहा है,
इसका फायदा यह होगा कि अगर कहीं फाइबर कट भी जाए तो दूसरे रास्ते से इंटरनेट चलता रहेगा और सेवाएं बाधित नहीं होंगी,इससे ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की विश्वसनीयता कई गुना बढ़ जाएगी,गांव के युवाओं के लिए 5 लाख तक कमाई का मौका…..प्रेस वार्ता में भारतमेट उद्यमी (BharatNet Udyami – BNU) योजना पर खास जोर दिया गया,रस्तोगी ने बताया कि इस योजना के तहत स्थानीय युवा, केबल ऑपरेटर, स्वयं सहायता समूह और इच्छुक व्यक्ति बीएसएनएल के साथ साझेदारी कर अपने गांव-क्षेत्र में FTTH सेवाएं दे सकते हैं,भारतनेट उद्यमी बनने के लिए 1 से 2 लाख रुपये तक का शुरुआती निवेश करना होगा, जिसमें OLT, ONT/मोडेम, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य उपकरण शामिल हैं,यदि उद्यमी मेहनत से काम करे और ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन जोड़े तो 50 हजार से 5 लाख रुपये प्रतिमाह तक की कमाई आसानी से की जा सकती है। यह योजना गांवों में स्वरोजगार का बड़ा जरिया बन रही है,यंक रस्तोगी ने जिले के युवाओं, स्थानीय व्यवसायियों और इच्छुक नागरिकों से अपील की कि वे बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना से जुड़ें। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ व्यापार का अवसर नहीं है, बल्कि अपने गांव को डिजिटल इंडिया से जोड़ने का माध्यम है। आइए, मिलकर बदायूं के हर गांव और हर घर को फाइबर से रोशन करें,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights