मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के परशुराम चौक स्थित मंदिर का पीपल का विशाल वृक्ष गिरा, टला बड़ा हादसा

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के परशुराम चौक के पास कोर्ट मार्ग पर स्थित मंदिर परिसर में खड़ा विशाल पीपल का वृक्ष सोमवार देर रात अचानक भरभराकर गिर गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही न होने के कारण कोई जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार मॉर्डन गेस्ट हाउस के सामने स्थित मंदिर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा। यह मार्ग जिला अस्पताल और न्यायालय को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह पेड़ दिन के समय गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत लाइनें भी प्रभावित हो गईं, जिसके चलते आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और अधिकांश लोग रातभर सो नहीं सके।
वहीं, पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग का एक हिस्सा बंद हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को हटाकर मार्ग को सुचारु कराने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights