मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नीट पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को रामपुर गार्डन स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंडलीय प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के.बी. त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने नीट सहित देश की विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर लगातार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी आम जनता को उसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने बढ़ती महंगाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है, जबकि बेरोजगारी भी बढ़ी है और किसानों की कर्जमाफी का वादा अधूरा रह गया है।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक नीट परीक्षा में लगातार गड़बड़ियों और पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस पार्टी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण कई छात्र-छात्राओं ने अपनी जान गंवाई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था असफलता के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की भागीदारी से नई शिक्षा व्यवस्था की नींव रखना है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर और बड़े सपने देखने का मंच मिल सके।
प्रेसवार्ता में पूर्व चेयरमैन इलियास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, जिला महासचिव सुरेश दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र सागर, इंजीनियर जीशान अफरीदी, डॉ. एम.एच. खान, कमरूद्दीन सैफी, देवेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद यामीन, आजाद हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights