मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने कछला गंगा घाट पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। 24 जून को गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना उझानी क्षेत्र के कछला बॉर्डर और कछला गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने हेतु तैयार की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। घाट क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने दें। प्रशासन ने पर्व को शुचितापूर्ण, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मोहित कुमार, उपनगर आयुक्त विनय मणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील अहलावत सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights