बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद Aditya Yadav 24 जून 2026 को अपने संसदीय क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव विधानसभा बिल्सी क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगेदौरे के दौरान सांसद क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों की जानकारी लेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी लोगों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।रात्रि विश्राम निजी आवास पर करेंगे दौरे के उपरांत सांसद आदित्य यादव बदायूं स्थित डी.एम. रोड, सिविल लाइंस स्थित अपने निजी आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 25 जून को होगी जनसुनवाईसांसद आदित्य यादव 25 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आम जनता एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।