मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष अभियान, 52 वाहनों की जांच, 9 वाहन सीज, 70 चालान

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कुल 52 वाहनों की जांच की। जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे थे, उन पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए। इस दौरान 14 ट्रैक्टर-ट्रालियों तथा 10 व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
चेकिंग के दौरान तीन अनरजिस्टर्ड ई-रिक्शा को परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, जबकि छह ओवरलोड वाहनों को भी सीज कर उनके स्वामियों से लगभग 2.5 लाख रुपये का शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) न होने, नंबर प्लेट टूटी होने, बीमा एवं फिटनेस प्रमाण पत्र न होने समेत विभिन्न कमियों के चलते 70 वाहनों के चालान किए गए।बस यूनियन अध्यक्ष ओंकार सिंह द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन के आधार पर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो स्टैंडों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से खड़े पाए गए ई-रिक्शा एवं ऑटो को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया तथा संबंधित स्थल पर ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगवाया गया।परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का बीमा, फिटनेस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखें, वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।
इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम, माल एवं यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल अहलावत, यातायात निरीक्षक अजय पाल, परिवहन विभाग के प्रवर्तन कर्मियों तथा यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights