मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ शहर को जाम से राहत दिलाने सड़क पर उतरीं एसएसपी, रूट डायवर्जन का किया निरीक्षण

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर में फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बदायूँ स्वयं सड़क पर उतरीं और रूट डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के अंतर्गत संतोष सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के मध्य स्थित फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन ज्वाइंट्स के मरम्मत कार्य के चलते लगभग एक माह तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी ने संतोष सिंह तिराहा, भामाशाह चौक एवं नेकपुर अंडरपास क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे रूट डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन कराएं तथा आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराते रहें।
एसएसपी ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights