मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल में हुआ नेतृत्व परिवर्तन, प्रदीप गुप्ता बने नए अध्यक्ष

June 23, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल के सत्र 2025-26 की अंतिम बैठक सिटी मॉल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने नए अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपते हुए क्लब की कमान उनके हाथों में सौंपी। सचिव पद पर मुनेन्द्र कुमार सिंह लगातार दूसरे कार्यकाल में भी बने रहेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में किए गए जनसेवा कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्कूलों एवं मंदिरों में शीतल पेयजल की व्यवस्था हेतु तीन वाटर कूलर स्थापित कराना उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। उन्होंने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए नए अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वह रोटरी की गरिमा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों का सहयोग उन्हें प्राप्त होगा और वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में प्रदीप गुप्ता से सदस्यों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ऐसे कार्य होंगे जिनकी गूंज पूरे मंडल 3110 में सुनाई देगी और रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल का नाम नई पहचान बनाएगा।इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, आमोद चाणक्य, सुरेन्द्र चाणक्य एवं अनिल गुप्ता ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने प्रदीप गुप्ता को कॉलर पहनाकर तथा अध्यक्षीय कुर्सी सौंपकर उन्हें बैठक की आगे की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया।बैठक में अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, आमोद चाणक्य, सुरेन्द्र चाणक्य, अनिल गुप्ता ठेकेदार, अनिल गुप्ता सीमेंट, राम मोहन अग्रवाल, गोपाल रस्तोगी, रितेश गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, रवींद्र गुप्ता, गौरव माहेश्वरी, सौरव वैश्य, सोनू गुप्ता, पवन शर्मा, राजीव भारतीय, नवनीत सक्सेना एवं संदीप रस्तोगी सपरिवार उपस्थित रहे।
क्रासर: रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल के सत्र 2025-26 की अंतिम बैठक में हुआ नेतृत्व परिवर्तन, जनसेवा कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं और नए अध्यक्ष से जताई गईं बड़ी उम्मीदें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights