मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा घाट पर गंगा दशहरा स्नान पर्व की तैयारियां तेज, बदायूँ-कासगंज पुलिस ने किया संयुक्त निरीक्षण

June 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आगामी गंगा दशहरा एवं ज्येष्ठ दशमी गंगा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बदायूँ और कासगंज पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कछला बॉर्डर एवं गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कासगंज आँचल चौहान ने संयुक्त पुलिस टीम के साथ कछला बॉर्डर और गंगा घाट क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग हेतु उपयुक्त स्थानों को चिन्हित किया तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी कासगंज आँचल चौहान ने बताया कि सोरों से कछला गंगा घाट तक यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए दोनों जनपदों की पुलिस एवं प्रशासनिक टीमें समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात बदायूँ सुनील अहलावत, तहसीलदार कासगंज बलवंत उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सोरों लोकेश भाटी, प्रभारी निरीक्षक यातायात बदायूँ अजय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात कासगंज उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, चौकी प्रभारी कछला घाट उपनिरीक्षक भूपिंदर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights