मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डायमंड पंजा लीग का आयोजन, खिलाड़ियों और महिला प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

June 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आर्म रेसलिंग के बैनर तले मिनी बाईपास स्थित नाइस फिटनेस वर्ल्ड में डायमंड पंजा लीग का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने रिबन काटकर किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं उद्यमी पवन सक्सेना उपस्थित रहे। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने महिला शक्ति की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
पवन सक्सेना ने आर्म रेसलिंग फाउंडेशन के सचिव नदीम खान को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने नशा मुक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने में संस्था की भूमिका की भी प्रशंसा की।
प्रतियोगिता में जज के रूप में निसार पहलवान केसरी बरेली ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान अतिथियों और पत्रकारों का विशेष स्वागत किया गया। ऊर्जा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नदीम इकबाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जबकि पीस कमेटी ऑफ इंडिया के मोनू खान का माला एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। आयोजन में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights