मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव मुसलमान मुख्यमंत्री की घोषणा करें : मौलाना शहाबुद्दीन

June 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिख कर भेजा।मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने पत्र में लिखा है कि इस वक्त 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में बहुत व्यस्त हैं। इस पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लाखों मुसलमानो के जज्बात व अहसासात को अवगत कराना चाहता हूं, कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानो ने समाजवादी पार्टी को इतनी ऊंचाईयों पर पहुंचाया और आपके पिता मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, और साथ ही आपको भी अपना समर्थन दे करके मुख्यमंत्री बनाया। वहीं आपके भाई, चाचा, बीवी, भतीजे, और परिवार के अन्य लोगों को भी असेंबली व लोकसभा भेजने का काम किया। मगर अब मुसलमान ये चहता है कि आप भविष्य में मुसलमान मुख्यमंत्री की घोषणा करें, क्योंकि 22% मुसलमानो की आबादी है और 7% यादव बिरादरी की आबादी है, मुसलमानो का हक ज्यादा बनता है। अगर आप मुसलमान मुख्यमंत्री का ऐलान करते हैं, तो 2027 में मुसलमान फिर आपको वोट देगा, और अगर ऐलान नहीं करते हैं तो फिर मुसलमान आपके साथ नहीं जाएगा और आपको वोट नहीं देगा।
गत वर्षो देखा गया है कि जब टिकट के बटवारे की बात होती है, तो मुस्लिम आबादी के परसेंटेज को नजरअंदाज कर दिया जाता है, मगर अब मुसलमान आपके इन तमाम मामलात को गंभीरता से देख रहा है और परख भी रहा है। इसलिए आपको भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार करना होगा। मैं आपको ये भी स्पष्ट कर देना चहता हूं, कि श्री मुलायम सिंह यादव जी से मेरे गहरे सम्बन्ध थे, उनकी वजह से मैंने हमेशा समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। मगर आपकी सोच और नजरिए की वजह से मुझे अब पुनः विचार करना पड़ रहा है। जल्द जवाब देने का कष्ट करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights