मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जयंत चौधरी ने अमरीश त्यागी को दिया केंद्रीय पर्यवेक्षक का दायित्व

June 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के दिशा-निर्देशन में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर टीम आरएलडी की जिलेवार चुनावी प्रबंधन बैठक जारी है। उसी कड़ी में 21 जून 2026 को मुजफ्फरनगर स्थित जिला लोकदल के कार्यालय पर पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका में हाल ही राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए पूर्व सांसद के. सी. त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी पहुंचे, यहां आपको बता दें कि अमरीश त्यागी को चुनाव प्रबंधन में महारत हासिल है, उनको चुनाव प्रबंधन में देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक का भी रणनीति बनाने का अनुभव है। अमरीश अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव तक के लिए बनी रणनीतिकारों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, उनकी इसी क्षमता का राष्ट्रीय लोकदल का शीर्ष नेतृत्व अब उपयोग कर रहा है। अमरीश त्यागी ने चुनावी क्रियायोजना पर कार्यालय पर उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को इस अभियान के उद्देश्यों एवं संगठनात्मक दायित्वों से अवगत कराया।इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार, विधायक राजपाल बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरिसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला संयोजक विकास कादियान एवं जिला अध्यक्ष संजय राठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो ने इस अभियान को ज़मीन स्तर पर ले जाने के लिए तेज़ी लाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights