मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कासगंज-लखनऊ नई एक्सप्रेस को मंजूरी, उझानी-सोरों समेत लाखों यात्रियों को सीधा फायदा।*

June 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। बरेली-बदायूं मंडल के यात्रियों का बरसों पुराना इंतजार खत्म हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कासगंज से लखनऊ वाया बदांयू, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर एवं सीतापुर नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से बदायूं, उझानी, सोरों और कछला क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री का पत्र सोशल मीडिया पर साझा कर लिखा- कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जनसुविधा के लिए इस रूट पर नई ट्रेन चलाने की मांग की थी।रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस को स्वीकृति प्रदान कर दी है।यह ट्रेन कासगंज जंक्शन से शुरू होगी। कासगंज, बदायूं जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ऐसे में बदायूं शहर, उझानी, सोरों, कछला और आसपास के हजारों यात्री सीधे लखनऊ की ट्रेन पकड़ सकेंगे। अभी तक इन इलाकों से लखनऊ जाने के लिए कासगंज,बरेली होकर घूमना पड़ता था।केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीएल वर्मा व जितिन प्रसाद को लिखे पत्र से अवगत कराया कि कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15312/15311
कासगंज, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ को मंजूरी मिल गई है।इसके चलने से बदायूं, उझानी, सोरों, कछला,के यात्री सुविधा ले सकेंगे । इस ट्रेन के चलने से छात्र, व्यापारी, तीर्थयात्री और मरीजों का लखनऊ तक का सफर आसान होगा‌ ।
उझानी के व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने कहा, _“कासगंज से लखनऊ सीधी कनेक्टिविटी मिलने से बदायूं का व्यापार सीधे राजधानी से जुड़ जाएगा।”
छात्रों का कहना है कि लखनऊ विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज जाने के लिए अब रातभर का सफर नहीं करना पड़ेगा।उझानी के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह का कहना है कि अभी विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है, अगर ट्रेन को मंत्रालय से मंजूरी मिली है तो एक सप्ताह बाद टाइम टेबल और किराया सूची जारी होगी। त्योहारों से पहले ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
इस रूट पर पहली बार ब्रॉडगेज एक्सप्रेस चलने से तराई-बरेली-बदायूं बेल्ट को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights