शेखूपुर मेरी जन्मभूमि और बदायूं मेरी कर्मभूमि है, अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री : पूर्व मंत्री आबिद रज़ा
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने तूफानी दौरे के दौरान कई गांवों में जनसभाएं कीं। ग्राम सकरी जंगल, मचलई, नैथू, खिरीया रहलू, इसलामगंज, रहीमउद्दीन नगर और बाराचिर्राह सहित विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।जनसभाओं के दौरान गांवों में ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन करते हुए जनसभाओं में भाग लिया और अपनी समस्याएं भी रखीं।पूर्व मंत्री आबिद रज़ा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर P D A अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वे लगभग 120 गांवों का दौरा कर चुके हैं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने जनसभाओं में कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना लक्ष्य है और हर हाल में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि गांवों की सड़कों की हालत खराब है और विकास कार्य अपेक्षित रूप से नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब से समाजवादी पार्टी बनी है, उन्होंने लगातार सपा को वोट दिया है, लेकिन कई गांवों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है।ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जब आबिद रज़ा बदायूं से विधायक थे, तब क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हुए थे, इसलिए उन्हें एक बार फिर सक्रिय राजनीति में मैदान में आना चाहिए।इस पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शेखूपुर उनकी जन्मभूमि है और बदायूं उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि वे पूरे क्षेत्र में P D A अभियान के तहत लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को मजबूत कर रहे हैं।उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2027 के बाद क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे और टूटी हुई सड़कों को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा।इस मौके पर धर्मवीर जाटव, श्याम सिंह जाटव, मैकू जाटव, दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिंह शाक्य, फौजी शाक्य, रिजवान अंसारी, दिलशाद अंसारी, जाहिद अंसारी, डॉक्टर दिलशाद अंसारी, डॉक्टर हाशिम अंसारी, अकील खान, रिंकू, नफीस अहमद अंसारी, जमील अंसारी, आस मोहम्मद, आकिल नबी, नबी हसन अंसारी, डॉक्टर नबी अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।















































































