बदायूँ। अटल विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग साधना दिवस के रूप में मनाया ।इस अवसर पर मंच के सचिव अजय शर्मा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया योग मानवता की प्राचीन धरोहर है जो मन शरीर आत्मा को भी स्वस्थ रखता हैl इन तीनों का संतुलन ही योग है योग का शाब्दिक अर्थ है मिलन शरीर मन और आत्मा का मिलन lप्राचीन धरोहर का ज्ञान एवं लाभ घर-घर पहुंचाने का श्रेष्ठ कार्य हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से हो रहा है योग के माध्यम से भारत विश्व गुरु के उच्च शिखर पर पहुंच रहा हैl इसमें आप सब का योगदान है सराहनीय कार्य है lइस अवसर पर जितेंद्र कश्यप एडवोकेट रविंद्र नाथ जौहरी एडवोकेट संजीव पाराशरी अमन शर्मा एडवोकेट हिमांशु गौरव एडवोकेट डॉक्टर पंकज सिंह रंजना रानी चौधरी विजय पाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l