मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रसिद्ध महा माया देवी मन्दिर सीकरी खुर्द के पास गन्दे पानी के कुओं का निर्माण, आस्था के साथ खिलवाड : गजेन्द्र सिह गुर्जर एडवोकेट

June 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मोदीनगर। सीकरी खुर्द गांव मोदीनगर में स्थित प्रसिद्ध महा माया देवी मन्दिर के पास गन्दे पानी के लिए कुछ कुओं का निर्माण कराया जा रहा है, इस निर्माण कार्य को माता के भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड बताते हुए सीकरी खुर्द निवासी गजेन्द्र सिह गुर्जर एडवोकेट ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को पुनः पत्र लिखकर के मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। गजेन्द्र सिह गुर्जर एडवोकेट ने पत्र में आरोप लगाया है कि तीन बार जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी और जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही धरातल पर ना होना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि 24 मई 2026 को इस प्रकारण के सम्बन्ध में जन सुनवायी पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ पर शिकायत दर्ज की गयी थी व जिलाधिकारी गाजियाबाद को 25 मई 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई ना होता देखकर 01 जून 2026 को फिर से शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी गाजियाबाद व जन सुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ पर शिकायत दर्ज करायी थी, लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही ना होने पर 08 जून 2026 को जिलाधिकारी गाजियाबाद को फिर एक शिकायत प्रार्थना पत्र स्वयं उपस्थित होकर दिया तथा जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ पर शिकायत दर्ज करायी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों से इस संदर्भ में फोन पर वार्ता की, लेकिन फोन द्वारा वार्ता होने के बाद भी नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अधिकारीगण, कर्मचारीगण व तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक अनैतिक दवाब में कोई कार्यवाही नही की है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उपरोक्त अधिकारी, कर्मचारीगण, ठेकेदार व अवैध कालोनाईजर संगठित होकर सरकारी धन का दुरूपयोग कर रहे है तथा भाजपा सरकार को आम जनमानस के बीच बदनाम करने की कोशिश कर रहे है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी लोग सही गलत कार्य का अन्तर नही कर पा रहे है, ये लोग मिलकर माता महा माया देवी मन्दिर सीकरी खुर्द की आस्था व श्रद्धालूओं व ग्रामीणो की आस्था से खिलवाड करते हुए माता महा माया देवी मन्दिर क्षेत्र को गन्दगी दुर्गन्ध व संक्रमण में धकेलना चाहते है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिलाधिकारी गाजियाबाद के द्वारा उपजिलाधिकारी गाजियाबाद को भी जॉच कर आख्या देने के आदेश पारित किये हुऐ है, फिर भी आज तक कोई ठोस कार्यवाही मौके पर नही हुई है। गजेन्द्र सिह गुर्जर एडवोकेट ने एकबार फिर से प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से प्रार्थना कि हैं कि माता महा माया देवी मन्दिर व उसके भक्तों व ग्रामवासियों की आस्था के साथ खिलवाड करने वाले लोगों व मन्दिर को गन्दगी व संक्रमण फैलने से बचाने के लिए उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता से जॉच उच्च अधिकारी से करायी जाएं और दोषी अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अवैध कालोनाईजर, ठेकेदार व अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की भी जाँच करायी जाएं, साथ ही उनकी सम्पत्ति की भी जॉच कराई जाए। उन्होंने अनुरोध किया कि प्राचीन ऐतिहासिक महत्व वाले दिव्य माता महा माता देवी मन्दिर के पास गन्दे पानी के नाले व गन्दे पानी के कुओं के निर्माण कार्य को जॉच होने तक रोके जाने के आदेश पारित करने की कृपा की जाए। इस संदर्भ में जब मोदीनगर नगरपालिका के संबंधित अधिकारी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights