बदायूँ। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा* मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का स्वागत 22 जून को जनपद बदायूॅ के धर्मप्रेमियों द्वारा साय 04:30 बजे भारद्वाज फर्नीचर हाऊस चंदौसी रोड बदायूॅ पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा। दिव्या धर्म सभा के आयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि उनका स्वागत 04:30 बजे भारद्वाज फर्नीचर हाउस पर किया जाएगा। वहाँ से उनकी स्वागत यात्रा नवादा चौराहे से जफा की कोठी, नई सराय पुलिस चौकी, गांधी ग्राउंड, इंदिरा चौक, भमाशाह चौक पुलिस लाइन चौराहा होते हुए आवास विकास स्थित उनके आवास पर पहुचेगी। उन्होंने बताया कि दिनाँक 23 व 24 जून को दो दिवसीय दिव्य धर्म सभा राजमहल गार्डन में आयोजित की जायेगी। जिसमें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उनके द्वारा दिव्य प्रवचन दिए जाएंगे। संजीव शर्मा ने जिले के समस्त धर्म प्रेमियों से दिव्य धर्म सभा में आकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया।