बरेली। विश्व योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम, डेलापीर रोड स्थित मैदान में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न संस्थाओं, विद्यालयों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बरेली सिविल डिफेंस के वार्डेंस की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। सिविल डिफेंस के वार्डेंस सुबह 5 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और योग अभ्यास में भाग लेने के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में भी सक्रिय योगदान दिया। उनकी अनुशासित उपस्थिति और सेवा भावना ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिविल डिफेंस बरेली की ओर से चीफ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ, सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर, कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रभागीय वॉर्डन आवास विकास शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, प्रभागीय वॉर्डन सिविल लाइंस दिनेश यादव, प्रभागीय वॉर्डन बारादरी संजय पाठक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा उपप्रभागीय वॉर्डन अनिल शर्मा, हरीश भल्ला, एसओ श्याम कृष्ण, गीता शर्मा, आईसीओ सुनील यादव, गिरीश साहनी तथा पोस्ट वॉर्डन अरुण कुमार, सत्यपाल सिंह, मोनिश ताज, विवेक मिश्रा, सौरभ, कृपा शंकर, अनुराधा, सचिन, वीरपाल, विकास सक्सेना, ध्रुव, उत्तम सिंह, अनुज पाण्डेय, गौरी सिंह, कमलेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में वार्डेंस ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।