ऊर्जा भवन मे अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, उत्साहपूर्वक मनाया गया अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस
मेरठ । अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिस्कांम मुख्यालय स्थित ऊर्जा भवन परिसर में विद्युत प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में, एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिस्कॉम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।इस अवसर पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने स्वयं योगाभ्यास कर, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होनें कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नही है बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ उसकी कार्यक्षमता एवं एकाग्रता मे भी वृद्धि करता है।प्रबन्ध निदेशक ने अपने संबोधन मे कहा कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में, योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना समय की आवश्यकता है। नियमित योगाभ्यास से ना केवल कार्यक्षमता में वृद्धि होती है बल्कि योग सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होनें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु दिलमणि थपलीयाल द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया, उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर, स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (वित्त) सहित अमित रोहिला, महाप्रबंधक (लेखा), अभीषेक श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता (मुख्यालय), आर्दश कौशल, अधीक्षण अभियन्ता, हरि ओम अधिशासी अभियन्ता (मुख्यालय), संजीव गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, शिव कुमार उपखण्ड अधिकारी जानपद, सुनील कुमार, अवर अभियन्ता (मुख्यालय), विजेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता (मुख्यालय), जतन सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यकम के आयोजन में अलका तोमर, अर्जुन अवार्डी, एवं स्पोर्टस आफिसर तथा डिस्कॉम हैडक्वाटर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान संकल्प के साथ हुआ।















































































