बदायूँ में फ्लाईओवर मरम्मत के चलते 22 जून से एक माह तक बंद रहेगा यातायात,

WhatsApp Image 2026-06-21 at 12.13.10 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के संतोख सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के मध्य स्थित रेल उपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) पर एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की मरम्मत का कार्य 22 जून 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने वाले इस कार्य के चलते फ्लाईओवर पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। मरम्मत कार्य लगभग एक माह तक चलेगा। यातायात को सुचारू बनाए रखने और आमजन को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक डायवर्जन योजना लागू कर दी है।
यातायात पुलिस द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार उसावां, ककराला तथा फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले और कासगंज, मथुरा व एटा की ओर जाने वाले वाहन केशव चौकी, मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौक), पटेल चौक, आरटीओ चौराहा तथा मेडिकल तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं कासगंज, मथुरा एवं एटा से आने वाले वाहन उसावां, ककराला तथा फर्रुखाबाद की ओर जाने के लिए मेडिकल तिराहा, आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी मार्ग का उपयोग करेंगे।
बिजनौर, संभल एवं बिल्सी क्षेत्र से आने वाले वाहन जो उसावां, ककराला अथवा फर्रुखाबाद की ओर जाएंगे, उन्हें भी आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी के रास्ते भेजा जाएगा। रोडवेज बसों के लिए भी विशेष मार्ग निर्धारित किया गया है। बदायूं से उसावां, ककराला तथा फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें पुलिस लाइन चौराहा (भामाशाह चौक), इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा, मझिया मोड़ और केशव चौकी चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।
प्रशासन द्वारा बिल्सी मोड़, दातागंज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा, संतोख सिंह तिराहा तथा मंडी चौकी चौराहे पर विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा मरम्मत कार्य के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights