अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया योग, स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.23.59 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने जिला पंचायत आवास पर आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्षा यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) समाज को यह संदेश देती है कि नियमित योग के माध्यम से बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, ऊर्जावान और सक्रिय जीवन जिया जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है। विश्व के करोड़ों लोग भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ और संतुलित बना रहे हैं। योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और “स्वस्थ आयु के लिए योग” के संकल्प के साथ नियमित योगाभ्यास करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी नियमित योग करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights