ईश कृपा से हो गये, पूरे बारह साल,उन्नति को पहना रहा,अब विकास जयमाल
बदायूं । ईश कृपा से हो गये, पूरे बारह साल। उन्नति को पहना रहा,अब विकास जयमाल। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना की यह पंक्तियां केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यों को भली प्रकार से बयां करती हैं। सुशासन को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर उपलक्ष्य में शनिवार को समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डायट परिसर में विकास प्रदर्शनी व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सदर विधायक ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई व हस्ताक्षर कर अभियान को गति देने का कार्य किया।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत का झंडा बुलंद किया था, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत का झंडा बुलंद करते हुए विश्व पटल पर भारत की छवि को बढ़ाने का कार्य किया है,आज विदेशो में भारत का मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश की जनता को ईश्वर के समान मानते हुए दिन-रात कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनता को समर्पित रहे।उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा, इसमें सभी को प्रयास करने होंगे।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया गया है तथा शोषित, वंचित, गरीब सभी की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने 12 वर्षों में एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है और जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य किया है यह उनके देश के प्रति समर्पण का भाव प्रदर्शित करता है जिससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी पात्रों को योजना का लाभ दे रही है उत्तर प्रदेश आज भय मुक्त प्रदेश होकर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा देश मोदी जी के नेतृत्व में उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण व स्वयं सहायता समूह की दीदीओ को सीसीएल के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। जनप्रतिनिधियों ने परिसर में कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। जनप्रतिनिधियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर उसे सराहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने मा0 मोदी जी व मा0 योगी जी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने अपने द्वारा रचित पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि ईश कृपा से हो गये, पूरे बारह साल। उन्नति को पहना रहा,अब विकास जयमाल। जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह की दीदीया आदि मौजूद रहे।















































































