मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों की हड़ताल, रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश में लागू ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर, बरेली के जिला अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्री कार्यालय में हड़ताल करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों और तहसीलों में वर्षों से कार्यरत दस्तावेज लेखक (डीड राइटर) संपत्ति बैनामा, वसीयत, बंटवारा, उपहार पत्र, अनुबंध सहित अन्य कानूनी दस्तावेजों के लेखन और पंजीकरण संबंधी सेवाएं प्रदान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकांश कार्य ऑनलाइन होने लगे हैं, जिससे दस्तावेज लेखकों की भूमिका सीमित हो गई है और हजारों परिवारों के सामने रोजगार एवं आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दस्तावेज लेखक केवल एक व्यवसायिक वर्ग नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जनता तथा प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। अशिक्षित, वृद्ध और तकनीकी जानकारी से वंचित लोग आज भी उनके सहयोग से अपने कार्य आसानी से करा पाते हैं।समिति ने सरकार से मांग की कि ई-पंजीकरण पोर्टल पर दस्तावेज लेखकों को अधिकृत एजेंट अथवा सहायक के रूप में मान्यता दी जाए। साथ ही ई-पंजीकरण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। दस्तावेज लेखकों को निःशुल्क प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना लागू करने तथा राज्य स्तर पर दस्तावेज लेखक कल्याण बोर्ड एवं कल्याण निधि के गठन की भी मांग उठाई गई।
धरनारत दस्तावेज लेखकों ने सरकार से प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर समस्याओं का स्थायी और न्यायसंगत समाधान निकालने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना में महेंद्र कुमार सक्सेना कातिब , सतीश सक्सेना कातिब , मनोज विकट , अक्कू साहू , तेजपाल सिंह पटेल , राजेश कुमार सक्सेना, नरेंद्र बाबू , रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights