मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी, दातागंज में विकास और जनसेवा का अभियान रहेगा निरंतर जारी : बब्बू भैया

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। दातागंज स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने सामाजिक समरसता, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने विधायक बब्बू भैया के नेतृत्व में दातागंज विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ को पुनः विधायक बनाने का आह्वान करते हुए उन पर अपना पूर्ण विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।अपने संबोधन में विधायक बब्बू भैया ने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए आयाम स्थापित करते हुए ‘उत्तम प्रदेश’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, माफिया एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई है तथा माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षित वातावरण प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।विधायक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास के बल पर विकास एवं जनसेवा का यह अभियान आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दातागंज विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान मैथिल समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में डॉ. सुभाष मैथिल, राजेश मैथिल (पूर्व चेयरमैन), प्रदीप मैथिल (प्रधान, विहारीपुर), कृष्णा (प्रधान), के.पी. मैथिल (प्रधान, सिसईया), अनिल मैथिल (सभासद, नगर पालिका दातागंज) तथा प्रतिपाल मैथिल (रिजोला) प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक ने इस आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष नवल किशोर, मंच संचालक विपिन गुप्ता, अंशुल सागर, ब्लॉक प्रमुख कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह, विजय कुमार सिंह ‘पालू भैया’, नरेश मैथिल, भुवनेश मैथिल, सुधांशु, अनुप मैथिल, डॉ. संजीव, रामसेर मैथिल, कमलेश मैथिल, कृष्ण पाल शर्मा, अचल मैथिल, विश्वनाथ मैथिल, देवेंद्र मैथिल, तुलसीराम मैथिल, मुन्ना लाल वर्मा, डॉ. महेश शर्मा, कृष्णपाल तथा संजय शर्मा सहित सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights