मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ, लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। केंद्र सरकार के सुशासन, सेवा और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को डायट परिसर में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी एवं लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण से हुई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अभियान को गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनता की सेवा और कल्याण को समर्पित रहे हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही भारत विश्व गुरु बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यसमर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बीते 12 वर्षों में एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया और लगातार राष्ट्र सेवा में समर्पित रहे, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है।कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सीसीएल स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं नवजात बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर माताओं और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।समारोह में उपस्थित महिलाओं, लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। लाभार्थियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा—


“ईश कृपा से हो गए, पूरे बारह साल।
उन्नति को पहना रहा, अब विकास जयमाल।।”इन पंक्तियों को उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, योजनाओं के लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights