मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ग्राम कन्धरपुर में 250 से अधिक मतदाताओं के वोट कटने से ग्रामीणों में आक्रोश

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विकास खंड मझगवां की ग्राम पंचायत कन्धरपुर शिवनगर में पंचायत निर्वाचक नामावली 2026 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अंतिम मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि कई कथित फर्जी नाम जोड़ दिए गए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीण प्रेमपाल, गनपत सिंह, धर्मपाल, सियाराम और रामपाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि पंचायत की अंतरिम मतदाता सूची में उनके नाम सहित करीब 400 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। आरोप है कि अंतिम सूची तैयार करते समय लगभग 250 से 400 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए और करीब 150 नए नाम जोड़ दिए गए। ग्रामीणों का दावा है कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और निवास संबंधी सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं तथा वे वर्षों से उसी ग्राम पंचायत के मतदाता हैं।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बीएलओ, संबंधित कर्मचारियों तथा कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत से यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे आगामी पंचायत चुनाव प्रभावित हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की स्थलीय जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी या एजेंसी से कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की है। मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। शिकायत करने बालों में लीलाधर , प्रेमपाल , राम सेवक , धर्मपाल , ऋषिपाल, हरिशंकर ,रामपाल , सियाराम , मलखान , प्रेमपाल , वासुदेव , ताहिर , दिनेश कुमार , हरीश बाबू , चंद्रपाल , रूप लाल , धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights