मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

25 हजार का इनामी बदमाश सुरकेश शर्मा दो साथियों समेत गिरफ्तार, अवैध वसूली गिरोह का भंडाफोड़

June 20, 2026By admin0 comments
👁 1 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त सुरकेश शर्मा को उसके दो साथियों कृतिका शर्मा और ओमवीर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों पर संगठित गिरोह बनाकर लोगों को धमकाने, झूठे मुकदमों में फंसाने और अवैध वसूली करने के आरोप हैं।
पुलिस के मुताबिक चांडपुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुरकेश शर्मा और उसके साथियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में थाना भमोरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी कृतिका शर्मा तथा साथी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुरकेश शर्मा वर्ष 2023 में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट के गंभीर मामले में करीब तीन वर्षों से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले 15 हजार और बाद में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ उद्घोषणा और कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार सुरकेश शर्मा का आपराधिक इतिहास वर्ष 2011 से शुरू होता है और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, रंगदारी, दुष्कर्म, मारपीट, धमकी सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि वह अपने गिरोह के माध्यम से लोगों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करता था तथा विरोधियों को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास करता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में भमोरा पुलिस टीम ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights