मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

21 जून विश्व योग दिवस की तैयारियाँ जोरों पर, ऑडिटोरियम में चल रही नियमित योग कक्षा में विशेष अभ्यास

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कल 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर जनपद में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। श्री गिरधारी सिंह राठौर के सानिध्य में ऑडिटोरियम प्रांगण में चल रही नियमित योग कक्षा में पिछले लगभग एक सप्ताह से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप विशेष अभ्यास कराया जा रहा है।इसी क्रम में आज प्रातः 5:15 बजे माननीय सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने योग कक्षा में उपस्थित होकर योग साधकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के माध्यम से भारत आज विश्वगुरु के रूप में स्थापित हो चुका है। नियमित योग अभ्यास से ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।विधायक ने कहा कि 21 जून को माननीय प्रधानमंत्री एवं योग गुरु स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण विश्व में योग दिवस मनाया जाएगा, जिसमें अनेक देशों के साथ-साथ 47 इस्लामिक देशों का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ भारत का निर्माण करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि योग में माताओं-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है। यदि वे स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार और समाज भी स्वस्थ रहेगा तथा विचार भी सकारात्मक होंगे। उन्होंने प्रातः 5 बजे नियमित रूप से योग कक्षा में आने वाली महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व श्री भीमसेन सागर, डॉ. जुगल किशोर, डॉ. आर.पी. सिंह आदि ने माननीय विधायक का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री सतीश चन्द्र सिंह, नरेश पाल गुप्ता, योगेन्द्र पाल, के.सी. पाल, आवेश पाल, संजीव चौहान, रामबहादुर, त्रिवेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, लवली चौहान, प्रवेश चौहान, शान्ती, अनीता सिंह सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights