मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए हर्रामपुर में जन चौपाल लगाई , बरसात से पहले बांध बनाने की आवाज उठी

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांग्रेस ने दातागंज तहसील के हजरतपुर क्षेत्र के हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्राम हर्रामपुर में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए जन चौपाल लगाई। जन चौपाल में बरसात से पहले बांध बनाने की आवाज उठी।
हर्रामपुर, मौजमपुर , शेरपुर , नवादा , गढ़िया पैग़म्बरपुर, लालपुर, गौंटिया , कुढ़रा मझरा समेत दर्जनों ग्रामों को बाढ़ से बचाने को रामगंगा के किनारे उरैना से खूबपुर तक बांध तटबंध बनाने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। आगामी 22 जून को दातागंज तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से वार्ता की जाएगी।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।
ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को बताया कि रामगंगा पर हजरतपुर हररामपुर पुल बना है जो हजरतपुर को हररामपुर होकर गढ़िया रंगीन से जोड़ता है।बरसात होने पर बाढ़ के चलते हर साल चार महीने यह सड़क मार्ग बंद हो जाता है। जिससे हररामपुर, मौजमपुर , शेरपुर , नवादा , गढ़िया पैग़म्बरपुर, लालपुर, गौंटिया , कुढ़रा मझरा समेत दर्जनों ग्रामों का बदायूँ से संपर्क कट जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दर्जनों ग्रामों में खेतों में भी बाढ़ का पानी भर जाता है और साल में केवल एक फसल गेहूं की ही हो पाती है। जिससे क्षेत्र के किसानों जिंदगी बदहाल हो गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने हर साल रामगंगा के पानी से हजरतपुर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के खेतों की फसलें चौपट हो जाने और संपर्क मार्ग डूब जाने को सरकार और प्रशासन की विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि हजरतपुर हररामपुर क्षेत्र में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए संघर्ष किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दस साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित दर्जनों ग्रामों के लाखों लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का स्थाई समाधान हुए बिना इस क्षेत्र के लोगों का विकास संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि रामगंगा के किनारे उरैना से खूबपुर तक बांध तटबंध बनाने से इस क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। कहा कि योगी सरकार और प्रशासन जीरामजी नरेगा योजना से तटबंध बांध निर्माण शुरू करा दे हो एक महीने में बांध बन जायेगा और क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजगार भी मिल जायेगा।
उन्होंने कहा कि रविवार 21 जून को हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों में यात्रा निकाली जाएगी।
जन चौपाल के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ कांग्रेस जिला सचिव मंजेश यादव, दातागंज कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बिजनेश यादव , यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर, यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा,ओमप्रकाश , अनिल , मुनेंद्र ,सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों कांग्रेसी और ग्रामीण शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights